दिनांक-04.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना मिली कि ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा अस्पताल के ऑपोजिट स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी नियर बजरंग बली मंदिर के पास कुछ लोग अवैध रुप से ब्राउन शुगर का बिक्री कर रहे है।

दिनांक-04.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना मिली कि ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा अस्पताल के ऑपोजिट स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी नियर बजरंग बली मंदिर के पास कुछ लोग अवैध रुप से ब्राउन शुगर का बिक्री कर रहे है। उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर के निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल रात्री 20.05 बजे थाना से प्रस्थान कर गंगा अस्पताल, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित बजरंग बली मंदिर के पास पहुँची। तभी पुलिस बल को देखकर वहाँ एकत्रित व्यक्ति इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में पुलिस बल के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया एवं उसकी तलाशी लेने पर पहने हुए काला रंग का पजामा के दाहिने पैकेट से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के पाउच से कुल 30 (तीस) सफेद रंग के कागज का पुड़िया मिला, जिसे खोलकर देखने पर अवैध ब्राउन शुगर पाया गया। जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा इस संदर्भ में मानगो (ओलीडीह) थाना काण्ड सं0-103/26, दि0-04.05.2026, धारा-17(a)/21(a)/22(a) N.D.P.S Act दर्ज किया गया है।
बरामद सामानो की विवरणीः-
1. कुल- 30 (तीस) पुड़िया ब्राउन शुगर, वजन – 02.51 ग्राम ।
गिरफ्तार व्यक्ति की विवरणीः-

मो0 हसन अंसारी, उम्र-26 वर्ष, पिता- मो० शमीम अंसारी, पता-रोड नं0-14, आजाद बस्ती, नियर दादा पीर मजार, थाना- मानगो, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारीः-
1. पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा श्री बचनदेव कुजूर ।
2. पु०अ०नि० मो० शारीक अली, ओ०पी० प्रभारी ओलीडीह ओ०पी० ।
3. पु०अ०नि० विजय कुमार।
4. पु०अ०नि० विवेक पाल।
5. स०अ०नि० नागवंत पासवान ।
6. ओलीडीह ओ०पी० के सशस्त्र बल ।

Leave a Comment