पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ विंग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न “गोपाल मैदान में सजेगा भव्य ‘ राजस्थान महोत्सव’—”
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक काशीडीह स्थित प्राईड होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने की। बैठक में आगामी 17, 18 एवं 019 मई 2026 को बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में यूथ विंग के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए और विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। यह निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस भव्य आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।
कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन होगा।
महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोक-संगीत, पारंपरिक नृत्य, कठपुतली शो, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक व्यंजन स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही, राजस्थान की विरासत को दर्शाने वाली विशेष झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे आगंतुकों को “मिनी राजस्थान” का अनुभव प्राप्त होगा।
युवाओं ने संकल्प लिया कि वे इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ेंगे।
यह महोत्सव जमशेदपुर की जनता के लिए राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानने, उसकी मिट्टी को महसूस करने और परंपराओं से जुड़ने का एक अनूठा अवसर होगा।
बैठक में मुख्य रूप से यूथ विंग के प्रभारी सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल, युथ विंग सचिव विनीत मित्तल, आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया, लाला मूनका, अंकित मोदी, CA विशाल अग्रवाल, CA विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हर्ष हरनाथका, राजू खंडेलवाल, पीयूष अग्रवाल सहित कई युवा सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया सेल
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन






