साकची में झामुमो के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत

साकची में झामुमो के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत
जमशेदपुर: साकची स्थित संपर्क कार्यालय में Victor Soren के झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद पर नव नियुक्त होने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता Simran Bhatia ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सिमरन भाटिया ने कहा कि विक्टर सोरेन के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा।
इस मौके पर Kaif Ansari, Alok Sharma, Roshan Sonkar, Ayush Kumar सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई