अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय के निर्देश पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ प्रतिनिधि श्री अमित शर्मा के नेतृत्व पर कदमा, शास्त्रीनगर, ब्लॉक नं. 4 स्थित डिपो में मजदूरों को सम्मानित किया गया।

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय के निर्देश पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ प्रतिनिधि श्री अमित शर्मा के नेतृत्व पर कदमा, शास्त्रीनगर, ब्लॉक नं. 4 स्थित डिपो में मजदूरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर 45 सफाईकर्मियों को हॉट-पॉट लंच बॉक्स भेंट स्वरूप दिया गया। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित शर्मा ने बताया कि आज मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मानित करने का अवसर मिला। ये प्रतिदिन कठिन परिश्रम कर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करते हैं। इनके द्वारा किया जाना वाला कार्य अनुकरणीय है।

ये प्रतिदिन सुबह प्रातः अपने घर से निकल जाते हैं और संध्या में घर वापस जाते हैं। सुबह जब वे घर से काम के लिए निकलते हैं तो अपने साथ दोपहर का भेजन लेकर जाते हैं। कई मजदूरों के पास अच्छा लंच बॉक्स नहीं होने के कारण भी वे या तो दोपहर का भेजन साथ लेकर नहीं आ पाते या तो उनका खाना ताजा नहीं रह पाता। इसलिए यह विचार आया कि उन्हें एक अच्छी गुणवत्ता का लंच बॉक्स प्रदान किया जाय ताकि वे दोपहर को ताजा भोजन ग्रहण कर सके। हॉट-पोट लंच बॉक्स भेंट में पाकर सभी सफाईकर्मियों में हर्ष का माहौल देखा गया। सबने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उन्हें इस तरह का सम्मान पाकर गर्व की अनुभूति हो रही है।

इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, वरिष्ठ नेता शेषनाथ पाठक, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, कदमा मंडल अध्यक्ष तारक मुखर्जी, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भूमिज, महिला महानगर अध्यक्ष उषा यादव, महानगर महामंत्री मनोज सिंह, पप्पु राव, रविशंकर सिंह, राजीव निवास, दीपु सिंह, राजु कुमार, श्रवण कुमार के साथ ही भारी संख्या में जदयू कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई