शहर बसा कर सुकून के लिए गाँव ढूंढते हैं..
हाथों में कुल्हाड़ी लिए ढूंढते है छांव…..
आज थीसिस कोचिंग संस्थान साकची में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,पर्यावरण आयाम के जिला पूर्वी सिंहभूम के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत परम्परागत ढंग से ग्राहक गीत,संगठन मंत्र के साथ की गई।जिला पर्यावरण आयाम सह प्रमुख वंदना कुमारी ने विषय प्रवेश करवाया,पृथ्वी दिवस की महत्ता को बताया,साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश कुमार जी ने ppt के माध्यम से विद्यार्थियों को वृहत जानकारी दी।उन्होंने बर्थडे को अर्थडे मनाने को बयां।5R के विषय में बतलाया ,कैसे हम अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं इस सबसे कैसे बचा जा सकता है।जिला पर्यावरण प्रमुख कुमार अमलेंदु जी ने बताया कि कैसे हम अपनी संस्कृति से दूर जा रहे हैं तभी ऐसे परिणाम देखने को मिलते है।हमारे देवी देवताओं की सवारी जीव-जंतुओं की है जिनका बचाव पर्यावरण का बचाव है।कमला कुमारी ने पृथ्वी ग्रह की महत्ता और अपने कर्तव्य के विषय में बताया,जैसे हम माँ की रक्षा के लिए तत्पर होते हैं वैसे ही इस माता की रक्षा भी हमारा दायित्व है।अंत में डॉ अनिता शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम की सार्थकता तब है जब हम इन्हें अपनाने का प्रयास करें।छोटी छोटी आदतों को सीखे,स्वयं में ढाले औरों को भी यथा सम्भव प्रेरित करे।
पोस्टर मेकिंग के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम में विक्की कुमार,संतोष,माही,प्रीति सिंह के साथ साथ संस्थान के बच्चे भी सम्मिलित थे।






