Jamshedpur:झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार, कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

रांची, 25 अप्रैल झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

 

विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

 

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्र के कई जिले शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। वहीं मध्यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, धनबाद और कोडरमा में भी खराब मौसम की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई