जमशेदपुर में नारायणा फाउंडेशन सी.ओ. प्रोग्राम का शुभारंभ, राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स तैयार करने की पह
जमशेदपुर, संवाददाता:
साकची स्थित देश के अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी, जमशेदपुर द्वारा इस्टर्न रीजन (झारखंड, बिहार एवं ओडिशा) के पहले फाउंडेशन सी.ओ. कैंपस का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 8वीं से 10वीं तक के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक स्तर से ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
नारायणा जमशेदपुर केंद्र के निदेशक संजय कुमार रंजन ने बताया कि इस विशेष प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं में जाने वाले 20-20 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा एवं विषय विशेषज्ञों के साक्षात्कार के माध्यम से होगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ओलंपियाड, एनएसईजेएस, आईआईटी, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर टॉप रैंकिंग दिलाना है। चयनित विद्यार्थियों को सप्ताह में चार दिन कक्षाएं, डाउट सेशन, वर्किंग सेशन और साप्ताहिक टेस्ट की सुविधा दी जाएगी।
संजय कुमार रंजन ने बताया कि इस प्रोग्राम में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के मानसिक विकास के लिए भी उपयुक्त वातावरण तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रोग्राम वर्षों से सफल रहा है और इसके माध्यम से कई छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उल्लेखनीय है कि नारायणा जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो ने इसी प्रोग्राम से प्रेरणा लेकर जेईई मेन 2026 में कोल्हान टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
निदेशक ने कहा कि नारायणा एक ऐसी संस्था है, जहां छात्रों को दृढ़ता, कौशल और सफलता की मजबूत नींव प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।







