डीप बोरिंग घोटाला का मामला प्रकाश में आते ही मानगो नगर निगम ने अपने बचाव हेतु प्रमाण मिटाने का किया प्रयास ।
मामले की हो उच्च स्तरीय जांच- विकास सिंह
चौपट राजा रहेगा तो नगरी में अंधेरा छाएगा ही ।
वार्ड पार्षद राजेश सिंह के द्वारा बालीगुमा सुखना बस्ती में बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए विधायक के द्वारा किए गए डीप बोरिंग का मामला प्रकाश में आने के बाद बिल्डर और नगर निगम के द्वारा आनन फानन में साक्ष्य मिटाने का दिनदहाड़े प्रयास किया गया । शिलान्यास किया हुआ शिलापट्ट के साथ-साथ चबूतरा को ध्वस्त कर दिया गया । मामला यहीं नहीं रुक आनन फानन में ही बिना देर किए हुए पूर्व में प्रस्तावित जगह में दोबारा शिलापट्ट लगाकर बोरिंग का कार्य आरंभ कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड पार्षद राजेश सिंह दोबारा मौके पर जाकर देखा तो मामला बड़ा विचित्र था शिलापट्ट गायब था और बनाया गया चबूतरा को ध्वस्त करने का प्रयास किया गया था । विकास सिंह ने कहा कि अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में चरितार्थ हो रही है खुलेआम लूट चल रहा है । इसमें सफेद पोश वाले के नाते रिश्तेदार भी शामिल है। विकास सिंह ने कहा किया घोटाला राष्ट्रीय स्तर का घोटाला है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।







