जमशेदपुर: जेम्को स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में आज से 15 दिवसीय ‘जल पखवाड़ा’ (16 से 30 अप्रैल 2026) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जल बचाने की शपथ ली। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक पोस्टर और पेंटिंग के माध्यम से जल की महत्ता को दर्शाया और बूंद-बूंद पानी सहेजने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धनंजय श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसे व्यर्थ करना भविष्य को संकट में डालना है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रतिदिन प्रभात फेरी, पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज़ के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया जाएगा।
*विद्यालय परिवार का यह साझा प्रयास इसी संदेश को समर्पित है कि पानी बचाएं, भविष्य बचाएं—हमारा झारखंड,* *हमारा भविष्य।*
मौके पर कंचन कुमारी, करनदीप सिंह, एंजेलिना टीगा, राकेश कुमार, रितु सिंह, सरिता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







