आज दिनांक 13.04. 2026 को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय सभागार में बोर्ड के अध्यक्ष महोदया श्रीमती नौशीन खान की अध्यक्षता में प्रथम बोर्ड बैठक आहूत की गई।

आज दिनांक 13.04. 2026 को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय सभागार में बोर्ड के अध्यक्ष महोदया श्रीमती नौशीन खान की अध्यक्षता में प्रथम बोर्ड बैठक आहूत की गई। जिसमें जुगसलाई विधानसभा के माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी, बोर्ड के उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दुबे, सभी वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान की उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुआ।

कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा माननीय विधायक, बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष महोदया को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व सम्मानित किया गया साथ ही सभी वार्ड पार्षद को पुष्प देकर बैठक में स्वागत करते हुए अभिवादन किया गया।

मौके पर उपस्थित सभी माननीय के द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन से संबंधित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
कैलेंडर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो में व्यवहार मे परिवर्तन के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में शहरी परिवहन व्यवस्था, नागरिक सुविधा, संस्थागत विकास एवं क्षमता संवर्धन मद, 15वे वित्त आयोग योजनाओं का चयन / स्वीकृति प्रदान करने तथा माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के द्वारा समर्पित प्रस्तावों पर चर्चाएं की गई। साथ ही साफ सफाई, बिजली, पेयजल आदि विषयों पर भी चर्चाएं की गई।

बैठक में माननीय वार्ड पार्षद शेख अब्दुल आकिब, मो इरशाद हैदर, श्री जगदीप सिंह, राहत हुसैन, मो अब्बास अंसारी, फिरदौस परवीन, जीशान हुसैन, श्री निताई चंद सासमाल, सालेहा अमीरा, अमरीन परवीन, रशीद इकबाल अंसारी, श्री सुरेश शर्मा, गुलबहार बेगम, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री सुरेंद्र कौर रेकी, श्री सौरव रजक, श्री अनिल मोदी, श्रीमति नेहा सिंह, श्रीमति शिल्पा तापड़िया सहित कार्यालय के पदाधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।