स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एन आई एक्ट मामले का निष्पादन को लेकर बैठक आयोजित ।

स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एन आई एक्ट मामले का निष्पादन को लेकर बैठक आयोजित ।
जमशेदपुर । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आगामी 25 अप्रैल 2026 को व्यवहार न्यायालय में एन आई एक्ट पर होने वाले स्पेशल लोक अदालत को लेकर आज प्रधान जिला जज के चैम्बर में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में बैंक के अधिकारियों के साथ पैनल लॉयर्स एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एन आई एक्ट से सबंधित मामले को निष्पादन करने पर बल दिया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।