पश्चिम बंगाल चुनाव : इंदस में भाजपा ने झोंकी ताकत, दिनेश कुमार की अगुवाई में तेज हुआ चुनावी अभियान

पश्चिम बंगाल चुनाव : इंदस में भाजपा ने झोंकी ताकत, दिनेश कुमार की अगुवाई में तेज हुआ चुनावी अभियान

•• योगी आदित्यनाथ की सभा और मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड भाजपा के नेता दिनेश कुमार को इस सीट का प्रभारी बनाया गया है, जो पिछले दो महीने से अधिक समय से क्षेत्र में कैंप कर लगातार चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। वहीं सोमवार को सिने अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती के साथ दिनेश कुमार ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे भाजपा की ताकत का प्रदर्शन हुआ।

इंदस विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और उस समय भी दिनेश कुमार यहां के प्रभारी थे। दिनेश कुमार ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के मूड में है और इस बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।