बर्मामाइंस में भाजपा मंडल का विस्तार, सौरभ श्रीवास्तव बने महामंत्री

बर्मामाइंस में भाजपा मंडल का विस्तार, सौरभ श्रीवास्तव बने महामंत्री

बर्मामाइंस। भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल का विस्तार करते हुए नई कमिटी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष रितेश झा ने युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव पर विश्वास जताते हुए उन्हें महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर अध्यक्ष रितेश झा ने बताया कि संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है। नई कमिटी में कुल 18 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कमिटी में जोगिंदर सिंह को दूसरा महामंत्री बनाया गया है। वहीं कैलास्पति, शशि सिंह एवं राकेश चौधरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

मंडल अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई