सातवें इमेजिंग एक्सपो के उद्घोषणा के साथ ही आज 12 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय छठे इमेजिंग एक्सपो का समापन समारोह अति हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ आज दिन भर एक्सपो के अंदर काफी भीड़-भाड़ का माहौल देखा गया।
आज हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी जी का आगमण हुआ और इन्हें जेपीएससी एक्सपो कमेटी के अध्यक्ष श्री बिरजू कुमार जी और JPAC President श्री बापी घोषाल जी ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
साथ ही आज हमारे बीच अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के छायाकार श्री नरेश अग्रवाल जी (Jamshedpur) को तथा स्थानीय पत्रकार श्री सईद रमीज़ (झारखंड मंत्र), श्री संदीप नाग (दै०भास्कर), श्री हेमन्त कुमार(दै०भास्कर), श्री संजय सुमन और श्री मनोरंजन जी (दै०जागरण) एवं पत्रकार श्री उदय सिंह जी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रामगढ़ के वरिष्ठ छायाकार श्री बादल श्रीवास्तव हजारीबाग के वरिष्ठ छाया कर श्री कृष्ण गुप्ता वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री सुमंगल कुंडू (चांडिल) वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण गुप्ता जी (रांची एक्सप्रेस)
साथ ही JPAC के जिला ईकाई सभी 17 जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों को इस मंच में सम्मानित किया गया।
आज के समापन समारोह में फैशन शो के कई नामी-गिरामी मोड्ल्स अपनी जलवा बिखेर कर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
6th Imaging Expo2026 के मुख्य आकर्षण फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं क्रमश: वेडिंग पोर्ट्रेट,बलवन्त सिंह, दुमका (प्रथम), रोहित गुप्ता जामताड़ा (द्वितीय), तथा सानू सिंह जमशेदपुर (तृतीय)
जर्नलिज्म कैटेगरी में
सान्तनु बोस कोलकाता (प्रथम),चन्दन पॉल धनबाद (द्वितीय) और पिटृरसन बासकी पाकुड़ (तृतीय)
वेडिंग कैन्डीड कैटेगरी में पुरूषोत्तम कुमार धनबाद (प्रथम), विवेक कुमार धनबाद (द्वितीय) एवं केदारनाथ पाल दुमका (तृतीय)
हमारा झारखण्ड कैटेगरी में अंकित कुमार दुमका (प्रथम), अभिषेक कुमार साहेबगंज (द्वितीय) एवं शुभम सुर्वे जमशेदपुर (तृतीय)
इन सभी विजेताओं को क्रमशः 5100/- 3100/- तथा 2100/- की नकद राशि सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।







