राँची। झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

राँची। झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

बारिश और बादलों के प्रभाव के कारण दिन के तापमान में कमी बनी रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राँची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री रहा, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बोकारो में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री रहा, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है।

हालांकि अब मौसम साफ होने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में झारखण्ड में गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। महीने के अंत तक तापमान 38 से 39 डिग्री तक जाने की संभावना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।