दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार जी से कोलकाता स्थित कार्यालय में मुलाकात कर विभिन्न यात्री सुविधाओं एवं ट्रेनों के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में रांची से जयपुर, शालीमार से पुणे वाया टाटानगर अमृत भारत वर्जन-3 ट्रेन के संचालन, हटिया/रांची से पुणे के लिए अमृत भारत वर्जन-3 ट्रेन चलाने की मांग प्रमुख रूप से की गई। इसके अलावा टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देने, टाटानगर–बक्सर एवं इस्पात एक्सप्रेस में स्लीपर एवं 3 एसी इकॉनमी कोच बढ़ाने तथा गीतांजलि एक्सप्रेस में एसी-1 कोच लगाने की भी मांग रखी गई।
ज्ञापन में धनबाद–कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस में रांची तक जनरल वेटिंग लिस्ट में टिकट उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर श्री जोशी के एडवाइजर शशांक शेखर स्वैन एवं सोमांको तिरु तथा रेल उत्साही सोहम दास भी उपस्थित रहे।
श्री जोशी ने कहा कि झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुरूप रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। अमृत भारत वर्जन-3 ट्रेनों का संचालन और कोचों की संख्या बढ़ाने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
–
अरुण जोशी
सदस्य, जेडआरयूसीसी, दक्षिण पूर्व रेलवे
कोलकाता







