पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ JLKM का हंगामा, प्रखंड परिसर में जोरदार प्रदर्शन

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ JLKM का हंगामा, प्रखंड परिसर में जोरदार प्रदर्शन

पोटका : पोटका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जेएलकेएम पार्टी ने प्रखंड परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बिल्टू हांसदा, रामदास मुर्मू, विनोद स्वानसी, फनी भूषण महतो, पूनम महतो और दिनेश महतो समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना स्थल पर नेताओं ने आरोप लगाया कि पोटका के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है।
नेताओं ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भवन का पिलर गिरना और रैंप के शिलिंग टूटना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा और जल्द ही इस मुद्दे पर जनहित याचिका (PIL) भी दायर की जाएगी।
वहीं, बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत एक दिव्यांग कंप्यूटर ऑपरेटर को कथित रूप से 50 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में हटाए जाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। नेताओं का कहना है कि एसडीओ जांच में उसे क्लीन चिट मिल चुकी है, इसके बावजूद कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा पेयजल विभाग और मनरेगा में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।
धरना को सफल बनाने में विमल महतो, शंकर भक्त, गणपति करुआ, बुदिनाथ मुर्मू, केदार गोप और टाटा गोप का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।