AITC के रास्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे निशान के कलाकार.
जमशेदपुर ऑल इंडिया थिएटर कॉउन्सिल के 11-12 अप्रैल को ओड़िसा के पूरी में होने वाले पंचम रास्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से निशान के कलाकार 10 अप्रैल को रवाना होंगी. यह जानकारी निशान संस्था के सचिव श्री श्याम कुमार ने दी. अधिवेशन में रंगमंच की समृद्धि एवं कलाकारों की समस्याओं पर विमर्श किया जायेगा, एवं AITC की त्रिवार्षिक चुनाव भी कराया जायेगा. इस सम्मेलन में 19 राज्यों के कुल 150 डेलिगट शामिल होंगे 1 जमशेदपुर निशान से श्याम कुमार, दशरथ हांसदा, शैलेन्द्र कुमार, आर.के कुलकर्णी, रवि कुमार, प्रदीप रजक भाग लेंगे.







