जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।

बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को
जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू शामिल होगी। इस सबंध में मंदिर के स्वामी विजयानंद ने आगे बताया कि शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे श्री गणेश पूजन और मॉ पीताम्बरा मूर्ति का अभिषेक पूजा अर्चना से धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा, जो दिन भर चलेगा। दोपहर में 12.30 बजे से हवन और एक बजे से प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ होगा, जो देर शाम 8 बजे तक चलेगा। रात में 8 बजेे के बाद आरती होगी। आरती के बाद फिर प्रसाद वितरण होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना हैं। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा हो रहा हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।