गढ़वा के होटलों में छापेमारी, तीन होटल सील, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वाः महानगरों की तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहरों मे भी देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है. गढ़वा शहर के नामचीन होटलों में छापेमारी हुई है, जिसमें बिना एंट्री के लड़का-लड़की के 14 जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा है. इन सभी के पास से अवांछित सामान भी बरामद हुए. वहीं, तीन होटलों को सील कर दिया गया. SDM और SDPO के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिससे शहर के होटल मालिकों में दहशत फैल गई.

दरअसल, गढ़वा सदर थाने की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों में इन दिनों देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है. जिसके बाद एक होटल में छापेमारी की गई तो नाबालिग लड़के और लड़कियां मिलने से सबूत और पुख्ता हो गए. फिर पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी, जिसके बाद एक टीम बनाई गई.

टीम में एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस शामिल थे. इसके बाद पूरी टीम शहर के तीन होटलों में जांच के लिए पहुंची तो एक होटल से पुलिस ने आठ जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा. जबकि शहर के रंका रोड दानरो नदी पुल के पास स्थित एक होटल से तीन जोड़ों को बरामद किया गया. इस तरह कुल 14 जोड़े को पुलिस ने पकड़ा और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई. वहीं, तीन होटल को सील करते हुए कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई. साथ ही साथ सभी होटल के एंट्री रजिस्टर भी जब्त कर लिए गए हैं.

मामले में एसडीपीओ और एसडीएम ने कहा कि सदर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के होटलो में बिना कागजात के रूम में एंट्री दिया जा रहा है. इसमें पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद छापेमारी की गई. छापेमारी में तीन होटल से कुल 14 जोड़े बरामद किए गए हैं, जिसमें कुछ नाबालिग भी हैं. इन सभी की जांच की जा रही है. वहीं, होटलों को सील कर दिया गया है और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है. मामले के तहत आगे की कार्रवाई होगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।