हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु साप्ताहिक कैंप का आयोजन, 79 आवेदनों में से 55 का त्वरित निष्पादन

हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु साप्ताहिक कैंप का आयोजन, 79 आवेदनों में से 55 का त्वरित निष्पादन

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी में हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सुगम एवं शीघ्र सेवा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित कैंप में जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में नामांतरण, लगान अदायगी, भूमि मापन, सुधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व संबंधित मामले शामिल थे। कैंप के दौरान कुल 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष 24 आवेदन आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया के अधीन हैं, जिनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन की आमजन से अपील है कि वे अपनी भूमि एवं राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित इस कैंप का अधिकाधिक लाभ उठाएं। आम नागरिकों को सुलभ, जवाबदेह एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।