टाटानगर में रेल लेटलतीफी के खिलाफ कांग्रेस का साकची में प्रदर्शन

टाटानगर में रेल लेटलतीफी के खिलाफ कांग्रेस का साकची में प्रदर्शन
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर। टाटानगर में रेलवे की अव्यवस्था और ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित 9 नंबर स्टैंड जेएनएसी गोल चक्कर के पास सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। धरना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंद सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव विजय यादव जिला उपाध्यक्ष शेलेन्दर सिंह चंदेल और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू रजनीश सिंह विश्वजीत जेना सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा ट्रेनों का निर्धारित समय पर नहीं चलना और खराब परिचालन व्यवस्था रहा। धरना के दौरान परविंदर सिंह और विजय यादव ने कहा कि चांडिल से जमशेदपुर की कम दूरी, जो सामान्यतः लगभग 30 मिनट में तय हो जाती है, उसे पैसेंजर ट्रेन तीन से चार घंटे में पूरा कर रही है। कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिससे आम लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिन्ना राव और राकेश साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही रेल परिचालन में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। अगले चरण में प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन, उसके बाद रैली, डीआरएम कार्यालय का घेराव और अंततः टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। भीषण गर्मी के बावजूद प्रदर्शन में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहयोग दिया तथा धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं को पानी उपलब्ध कराया। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय यादव, विश्वजीत जेना, रजनीश सिंह, साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्म राव, छात्र नेता सोनू सोनकर,राजा ओझा राजू शर्मा मो आशिफ विशाल कोटिया,बलदेव सिंह , अमरीक सिंह,मुन्ना मिश्रा संतोष सिंह, चिकू सिंह, धवल कुमार, आयुष कुमार, आशीष कुमार, बाबू भाई ताज, मुन्ना गोस्वामी, युवा इंटक जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, कृपा राव, अविनाश यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।