आनंद मार्ग के 2 घंटे के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान 50 पौधा दान

आनंद मार्ग के 2 घंटे के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान 50 पौधा दान

 

कर्म योग के भाव में आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह

 

जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर कि ओर से 2 घंटे के रक्त दान शिविर में ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 20 यूनिट रक्तदान किया एवं 50
पौधा वितरण किया गया ।
सुनील आनंद का कहना है कि भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया कर्म योग का भाव है बिना किसी फल की आशा किया जो भी कार्य किया जाता है निष्काम कर्म कहा जाता है जिसमें भगवान साक्षी सता रहते हैं , वही है भगवान कृष्ण का कर्म योग ।जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है करण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता परम पुरुष के छोटे-छोटे बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।
रक्त दाताओं के बीच समीर टाटा वर्कर्स यूनियन कमिटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव ने भी रक्तदाताओं को पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।