तारा ट्रस्ट द्वारा 8 जोड़ों का तिलक एवं रिंग सेरेमनी संपन्न; महिला पुरोहित कराएंगी मुख्य विवाह संस्कार

तारा ट्रस्ट द्वारा 8 जोड़ों का तिलक एवं रिंग सेरेमनी संपन्न; महिला पुरोहित कराएंगी मुख्य विवाह संस्कार
जमशेदपुर :
‘ट्रस्ट फॉर अवेयरनेस एंड रिक्रिएशन इन रूरल एरिया’ (तारा) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले चतुर्थ सामूहिक विवाह अनुष्ठान सोनारी स्थित श्री भूतनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 8 वर-वधुओं का तिलक एवं रिंग सेरेमनी (सगाई) हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई।
आज के कार्यक्रम में सभी आठ जोड़ों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और वरमाला डालकर इस मांगलिक रस्म को पूरा किया। संस्था की ओर से सभी वर-वधुओं को तिलक के शगुन स्वरूप कपड़े, जूते, शेरवानी, ट्रॉली बैग, चांदी की अंगूठी और श्रृंगार सामग्री प्रदान की गई।
संस्थापक ट्रस्टी श्री विनोद राणा नें इस पुनीत अवसर पर कहा:
> “तारा ट्रस्ट निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। आज 8 जोड़ों का तिलक संस्कार संपन्न हुआ है। हमारा प्रयास है कि इन बेटियों की विदाई किसी भी संपन्न परिवार की तरह ही गरिमापूर्ण हो। इस बार का आयोजन विशेष है क्योंकि हम महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”
>
शांति निकेतन (हरिद्वार) की महिला पुरोहित कराएंगी विवाह
आगामी 25 अप्रैल 2026 को होने वाला मुख्य विवाह कार्यक्रम आध्यात्मिक और पारंपरिक रूप से भव्य होगा। इस वैवाहिक अनुष्ठान को शांति निकेतन, अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार की प्रशिक्षित महिला पुरोहितों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। यह कदम समाज में महिलाओं की धार्मिक और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बेटियों को मिलेगा गृहस्थी का पूरा सामान
संस्था ने घोषणा की है कि 25 अप्रैल को विवाह के दिन सभी बेटियों को नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री शगुन स्वरूप दी जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से:
फर्नीचर: पलंग, गद्दा, तकिया, ड्रेसिंग टेबल और आलमीरा।
अन्य सामग्री: बर्तन सेट एवं गृहस्थी की अन्य आवश्यक वस्तुएं भी शामिल हैं।
विवाह कार्यक्रम श्री भूतनाथ मंदिर परिसर, सोनारी में ही पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में अधिवक्ता रवि ठाकुर, मोनू दूबे,विनोद सिंह,शीतल कुमार,सुजीत वर्मा,ममता साहू सहित वर एवं वधु पक्ष के सौ के करीब लोग उपस्थित थे।

धन्यवाद।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।