साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।
सभी कर्मचारी एवं यूनियन के सदस्यों ने उनका सहमति जताते हुए जोरदार स्वागत किए एवं पुष्पमाला देकर उन्हें सम्मानित किए। मंडल संयोजक एमके सिंह जी ने एके प्रसाद जी पर भरोसा दिखाते हुए उनको हमेशा कर्मचारी हित में काम करने का सलाह दिए।
एके प्रसाद जी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मैं हमेशा संगठन हित में काम करूँगा और भ्रष्टाचार मुक्त बिना भेदभाव का हमेशा अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करूँगा। मैं कर्मचारी का समस्या को भी यूनियन के समक्ष रखने का काम पूरी निष्ठापूर्वक करेंगे।
इस मीटिंग में मौजूद कॉमरेड संजय सिंह, कॉमरेड एसएन शिव जी के साथ-साथ टाटा शाखा वन के जितने भी पदाधिकारी थे सभी मौजूद थे। क्रांतिकारी साथियों ने कल शाम को खुशनुमा माहौल में एके प्रसाद जी का स्वागत किया।






