आजादनगर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद

आजादनगर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद
जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:15 बजे आजादनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गंगा स्वीट्स के सामने शेख सारिक इमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने हथियार (देशी कट्टा) लहराते हुए वहां दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके बाद वह अपने साथी सलमान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लगातार छापेमारी शुरू कर दी। इसी क्रम में 2 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी इलाके से भागने की फिराक में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कपाली लिंक रोड नाला के पास घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख सारिक इमाम उर्फ आयान (उम्र 23 वर्ष) और मो. सलमान (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आयान के पास से एक देशी कट्टा और सलमान के पास से एक जिंदा गोली बरामद की गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ आयान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी आजादनगर थाना में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में आजादनगर थाना कांड संख्या 30/26 और 31/26 के तहत विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस पूरे अभियान में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, आजादनगर थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल