भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में आनंद मार्ग ने 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कराया

भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में आनंद मार्ग ने 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कराया

जमशेदपुर:
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में बिना किसी फल की आशा किए हुए भगवान को साक्षी मानकर 20 मोतियाबिंद रोगियों का आंख का फेको सर्जरी का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण पूर्णिमा नेत्रालय में करवाया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए पौधा लगाना बहुत जरूरी है ,ग्रामीणों के बीच लगभग 50 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
9 अप्रैल बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल