पूर्वी सिंहभूम जिले की गोल्डन गर्ल दिव्या सोय ने चेन्नई में आयोजित किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जमशेदपुर लौटने पर मानगो स्थित तिलका मांझी डिमना चौक में आदिवासी एकता मंच के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कोच विजय सोय ने दिव्या सोय को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उन्होंने आगामी कोमल वेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी शुभकामनाएं दीं। दिव्या सोय ने कोच जादू मुनि हेंब्रम के मार्गदर्शन में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
स्वागत कार्यक्रम में मानगो के महापौर, उप महापौर राहुल कच्छप, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समाजसेवी मस्थान सिंह, नीरज सिंह, संतोष सिंह, विमल बैठा (भाजपा प्रदेश नेता), जीवन देव सिंह, वार्ड पार्षद जितेंद्र साव, राजेश गुप्ता, संजना हंसदा मंगल टुडू (जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा आजसू), दुर्लब बेसरा (मुखिया), दीपक माझी, सोमेश्वर मुर्मू, कैलाश बिरुवा, लाल लोहार, राजू कुंभकार सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा सुरेश जी, राधे प्रमाणिक, रवि सोए, विजय सोय (कल्लू), जर्मन मार्डी, अजय कुंकल, कर्म किष्पोट्ट, गोपाल किष्पोट्टा और महिला शक्ति मानगो नगर निगम की महिला पदाधिकारियों ने भी दिव्या सोय को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्वी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जेना राम बोदरा कोच कारिया मार्डी ने भी दिव्या की इस सफलता पर खुशी जताई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।




