Ranchi:*रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार*

* जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की साजिश को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक, अशोक कुमार राम, बेड़ो के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा और चोरी की पल्सर बाइक बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सुनसान जगहों पर राहगीरों को रोककर लूटपाट करते थे और पहले भी धुर्वा थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लापुंग के करमचौरा इलाके में लूट की योजना बना रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए ईटकी थाना क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो हथियार सप्लायर भी शामिल हैं। इनके पास से एक सिक्सर, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे पहले हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं।
बरामद सामान में सिक्सर, दो देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक रॉयल एनफील्ड बाइक और एक पल्सर 220 बाइक शामिल है।
इस संबंध में लापुंग और ईटकी थाना में अलग-अलग कांड दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल