*धनबाद।* बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित मिश्रीडीह मोड़ पर सोमवार की देर रात फिल्मी स्टाइल में डकैती को अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 की संख्या में आए अपराधी सीढ़ियों के रास्ते घर में प्रवेश किया और परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
अपराधियों ने घर में मौजूद बच्चों को अपने कब्जे में लेकर पूरे परिवार को डराया-धमकाया और 3.5 लाख रुपये नकद व लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में भोजन के बाद छत पर सोने चले गए थे।
उन्हें आशंका है कि अपराधियों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण उनकी नींद नहीं खुली। पुलिस सुबह लगभग साढ़े चार बजे घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।







