लातेहार। राँची-चतरा मार्ग पर रविवार देर रात बालुमाथ थाना क्षेत्र के सरना भवन के पास हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।

लातेहार। राँची-चतरा मार्ग पर रविवार देर रात बालुमाथ थाना क्षेत्र के सरना भवन के पास हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।

मृतक युवक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के नवादा ग्राम निवासी पवन गंझू (20) के रूप में की गयी है।

आज सुबह आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बालुमाथ थाना के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।

लेकिन ग्रामीण मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर अड़े हुए थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पवन अपने रिश्तेदारों के घर शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था।

इसी दौरान एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई