दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग मैच आज से रामदास भत्ता कम्युनिटी सेंटर में शुरू हुए,स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया,वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के आह्नान पर इस लीग का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है,पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय लीग मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी के द्वारा किया गया , विशिष्ट अतिथि के रूप में बिरधान मरांडी एरिया मैनेजर टाटा स्टील फाउंडेशन मौजूद थे,आज खेले गए मुकाबले में मानगो संकोसाई की टीम ने डी बी एम एस डे बोर्डिंग की टीम को 2/0 से , के पी एस मानगो की टीम ने भगत सिंह क्लब को 2/1 से , के पी एस गामहरिय की टीम ने जादूगोड़ा की टीम को 2/0 से,टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने सोनारी स्पॉटिंग क्लब की टीम को 2/0 से,संकोसाई बी ने सोनारी की टीम को 2/0 से, भगत सिंह क्लब की टीम ने डी बी एम एस स्कूल को 2/0 , के पी एस मानगो की टीम ने डी बी एम एस हाई स्कूल की टीम 2/0 से, मानगो संकोसाई की बी टीम ने टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम को 2/0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया कल ही सेमीफाइनल और फाइनल मैच कल खेले जाएंगे, इस अवसर पर श्री भास्कर राव,सुनील तिवारी,सुनील राय,अरशद अली,अमरीक सिंह,धनरंजन शर्मा,दीपक कुमार,राकेश महतो,मौजूद थे मैच का संचालन हरे राम,तरुण पटनायक, सत्यम बाघ, जे अरुण मूर्ति,रवि सिंह के द्वारा किया गया।कल संध्या 6 बजे फाइनल मैच खेले जाएंगे।
राजीव कुमार मिश्रा
सचिव
ईस्ट सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन







