आंध्रा एसोसिएशन, कदमा, जमशेदपुर में शताब्दी स्मारिका विमोचन समारोह आयोजित
जमशेदपुरः आंध्रा एसोसिएशन, कदमा द्वारा रविवार, 29 मार्च 2026 को आंधा एसोसिएशन परिसर, कदमा में शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में शताब्दी स्मारिका विमोचन समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह समारोह संस्था के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और शिक्षा, संस्कृति तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान का प्रतीक है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर (पश्चिम), झारखंड थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन, स्वागत संबोधन, संस्था के अग्रदूतों को श्रद्धांजलि तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर संस्था की शताब्दी स्मारिका का मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत विमोचन किया गया, जिसमें संस्था की पिछले 100 वर्षों की उपलब्धियों और योगदान का उल्लेख किया गया है। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने जमशेदपुर में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आंध्र एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
यह कार्यक्रम आंध्रा एसोसिएशन की प्रबंध समिति के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिनमें निम्नलिखित पदाधिकारी
शामिल हैं:
अध्यक्ष (श्री) मेजर के. सत्यानारायण
उपाध्यक्ष (AAMS) – श्री बी. बापूजी
उपाध्यक्ष (AA)- श्री एन. राम कृष्णा राव (NRK)
उपाध्यक्ष (AAES) – श्री वी. श्रीनिवास
महासचिव श्री वाई. के. शर्मा
संयुक्त सचिव (AAES) – श्री बी. श्रीनिवास राव
संयुक्त सचिव (AAMS) – श्री जी. सन्यासी राव
संयुक्त सचिव (AA)- श्री टी. अंजी कुमार राव
कोषाध्यक्ष श्री सी. गणेश राव
सहायक कोषाध्यक्ष- श्री आर. रवि
कार्यकारिणी सदस्यः
श्री कैलाश रामू (AA), श्री बी. रामाराव (बावजी) (AAES), श्रीमती पी. सूर्य प्रभा (AA), श्री आई. श्रीनिवास (AA), श्री एम. कंका राव (AAMS), श्री ए. रवि कुमार (AAES), श्री एस. वेंकट गिरी (AAMS) तथा श्रीमती आर. शैलजा (AAES) |
संस्था के न्यासीगण – श्री एम. भास्कर राव, श्री के. वेणु गोपाल राव तथा श्री वी. श्रीनिवास संजय भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। संस्था की आंतरिक लेखा परीक्षक श्रीमती जी. विजय लक्ष्मी एवं श्री वी. कृष्णा मूर्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योगदानकर्ताओं, प्रायोजकों, वरिष्ठ नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं तथा पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान तथा रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
(वाई. के. शर्मा)
महासचिव
आंधा एसोसिएशन
कदमा, जमशेदपुर







