हनुमान मंदिर समिति साकची शहीद चौक में हुई रामनवमी पूजा

हनुमान मंदिर समिति साकची शहीद चौक में हुई रामनवमी पूजा
जमशेदपुर। श्री श्री हनुमान मंदिर, साकची शहीद चौक मंदिर समिति द्वारा शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से रामनवमी पूजा की गयी। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश साहू ने हनुमान जी की पूजा की। शाम में शहर के समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य पवन सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी, नीलकंठ महादेव सेवा संघ के अरविंद साहू, साहू समाज के संयोजक प्रमोद गुप्ता, राजेश झा, अवधेश कुमार, डॉ ऋषिकेश कुमार, सुरेश कुमार, पप्पू साव, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, अशोक साहू, सुरेश कुमार, कामता प्रसाद, प्रभात कुमार, रीता देवी आदि को अंगवस्त्र और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, महामंत्री प्रमोद सिन्हा, सचिव मुकेश सिंह, रवि रंजन, संतोष मिश्रा, चंद्रभान प्रसाद, प्रमोद कुशवाहा, दिलीप शाह, सुशील कुमार, नीलकंठ साव, कमलेश शर्मा, रेनू शर्मा, सुनील सिंह नरेश यादव जितेंद्र शर्मा, बंटी कुमार, राकेश सिंह, रोहित सिंह सहित कई सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे। विसर्जन के दिन शनिवार को मंदिर परिसर में भव्य माता की भजन संध्या भी आयोजित होगी। गुरुवार शाम भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहरवासियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3:00 बजे से किया गया। यह नया शोरूम आर.एस टॉवर, डीसी लाउंज के पास, न्यू कालीमाटी रोड, साकची, जमशेदपुर में स्थित है।

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि ट्रेनों की लेटलतीफी रोक पाने में असफल चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारीगण अब झूठ परोसना शुरु कर चुके हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ चल रहा उनका आंदोलन अब जनमुद्दा बनता जा रहा है।