हनुमान मंदिर समिति साकची शहीद चौक ने निकाली भव्य कलश यात्रा, रामनवमी पूजा आज
जमशेदपुर। श्री श्री हनुमान मंदिर, साकची शहीद चौक मंदिर समिति द्वारा रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार शाम भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह विशाल शोभायात्रा साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, शीतला मंदिर, टैंक रोड, साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए शहीद चौक मंदिर परिसर तक पहुंची। शोभायात्रा में कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा राम, सीता, हनुमान एवं अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही नागा बाबा विभूति द्वारा किए गए विविध करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। डंका और लाइट के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के 11 सदस्यों ने विधिवत कलश में जल भरकर मंदिर परिसर तक पहुंचाया। मार्ग में जगह-जगह रामभक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। कलस उठाने वाले में मुख्य रूप से रुपेश रूपेश कुमार राजू साहू बाबू उड़िया अभिषेक कुमार करण कुमार अन्य शोभा यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के नेता मस्तान सिंह कांग्रेस के पूर्व कार्य अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर विश्वजीत जेना में मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, महामंत्री प्रमोद सिन्हा, सचिव मुकेश सिंह, रवि रंजन, संतोष मिश्रा, चंदन काशी राजकुमार साहू अशोक साहू सुरेश प्रसाद चंद्रभान प्रसाद, प्रमोद कुशवाहा, दिलीप शाह, सुशील कुमार, नीलकंठ साव, कमलेश शर्मा, रेनू शर्मा, सुनील सिंह नरेश यादव जितेंद्र शर्मा, बंटी कुमार, राकेश सिंह, रोहित सिंह सहित कई सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के उपाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि 27 मार्च शुक्रवार को सुबह भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा। जबकि शाम में शहर के समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पगड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। विसर्जन के दिन मंदिर परिसर में भव्य माता की भजन संध्या भी आयोजित होगी।







