रामनवमी पर बागबेड़ा में नि:शुल्क जल वितरण, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल

रामनवमी पर बागबेड़ा में नि:शुल्क जल वितरण, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल

जमशेदपुर। रामनवमी पर्व के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा बागबेड़ा क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी टैंकर से विभिन्न पूजा स्थलों पर नि:शुल्क पानी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से स्थानीय लोगों एवं पूजा समितियों को काफी सहूलियत मिली।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम बागबेड़ा बाबा कुटी, सीपी टोला, गांधीनगर तथा रामनगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप जल वितरण किया गया। इन स्थानों पर टैंकर से पानी भरकर कई ड्रमों में संग्रहित किया गया, ताकि पूजा एवं भंडारा कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि आगे भी पूरे बागबेड़ा क्षेत्र में जुस्को का शुद्ध पेयजल अपने निजी टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, गीतिका प्रसाद, सुशील कुमार यादव, मुखिया नीनू कुदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद, समाजसेवी अविनाश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई