बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने बधाई दी .
जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुनः जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण बताया है।
अपने प्रेस वक्तव्य में आकाश शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का पुनर्निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के भीतर उनकी स्वीकार्यता, विश्वसनीयता और मजबूत नेतृत्व क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है। यह निर्णय न केवल संगठन की एकजुटता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले समय में जदयू की दिशा और दशा तय करने वाला भी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जो मिसाल पेश की है, वह आज भी पूरे देश में एक मानक के रूप में देखी जाती है। उनके नेतृत्व में जदयू ने हर चुनौतीपूर्ण दौर में खुद को मजबूत किया है और जनता के विश्वास को कायम रखा है।
आकाश शाह ने बताया कि इस निर्णय से पूर्वी सिंहभूम के तमाम जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता इसे संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत मान रहे हैं और पूरे जोश के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू निश्चित रूप से नई लकीर खींचेगा और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करेगा। संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता और बढ़ेगी।





