Jamshedpur:*बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों पर निःशुल्क पानी की व्यवस्था

 बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी पानी टैंकर से तीन स्थानों पर बने अस्थाई छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाया गया।

 

जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि रोड नंबर 1 स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के समीप त्रिपाठी जी के बागान परिसर, रोड नंबर 1 रंजन श्रीवास्तव के घर के पास तथा रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में बने अस्थाई छठ घाटों में पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

 

इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद स्थानों पर निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गर्मी के मौसम में भी पिछले वर्ष की तरह जरूरतमंद क्षेत्रों में शुद्ध पानी की निःशुल्क आपूर्ति जारी रखी जाएगी।

 

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए राजकुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी पिंटू त्रिपाठी, रंजन, देवलोचन, टुनटुन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल