घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का छात्रों से संवाद, सफलता के मूल मंत्र साझा किए

घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का छात्रों से संवाद, सफलता के मूल मंत्र साझा किए

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से “भविष्य की चुनौतियां और सफलता” विषय पर संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन घाटशिला कॉलेज प्रबंधन द्वारा “जाने अपने जिला प्रशासक” कार्यक्रम के तहत किया गया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश, मध्यमवर्गीय परिवार अथवा सीमित संसाधन जीवन में सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। मजबूत इच्छाशक्ति, ईमानदारी और निरंतर मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने छात्रों को सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने, अपनी रूची के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करने तथा आने वाली चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों से परिवार, समाज एवं देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए, जिस पर उपायुक्त ने अपने अनुभवों के आधार पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उपायुक्त के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उदेश्य से कॉलेज परिसर में उपायुक्त द्वारा पौधा रोपन किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चन्द्र, प्रचार्य डॉ0 आरके चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती युनिका शर्मा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल घाटशिला, जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजुद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल