झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक रांची स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित हुई, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सम्मानित सदस्यगण एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पवन शर्मा ने किया।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले से मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल, महासचिव श्री प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री श्री विमल अग्रवाल, संयुक्त महासचिव श्री आकाश शाह, काशीडीह समाज अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री दिलीप गोयल, कोषाध्यक्ष श्री विजय गोयल, सचिव श्री राम रत्न खंडेलवाल, श्री उमेश कांवटिया, श्री रतन सहरिया, श्री श्रवण देबुका, श्री धर्म चंद्र पोद्दार, श्री विमल हरलूपका, श्री संतोष अग्रवाल (कदमा), श्री संतोष अग्रवाल (बालाजी), श्री विनोद अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में निम्नलिखित तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई—
1. आर्थिक अनियमितता पर गंभीर विचार-विमर्श:
पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री बसंत मित्तल द्वारा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राशि में से लगभग ₹25 लाख की राशि को “मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट” के नाम पर स्थानांतरित किए जाने का मामला उठाया गया। इस राशि का अब तक प्रांतीय समिति को हस्तांतरण नहीं किया गया है। ट्रस्ट द्वारा उक्त राशि से भवन निर्माण की बात कही गई, जिसे भ्रामक बताते हुए इस विषय पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया गया।
2. नए प्रांतीय उपाध्यक्ष का मनोनयन:
धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री कृष्णा अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उसको झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
3. राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी:
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आगामी मई माह में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति एवं तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे।







