री श्री बसंती दुर्गा पूजा समिति, सामुदायिक विकास मैदान, छोटा गोविंदपुर द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह के अंतर्गत भव्य पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

छोटा गोविंदपुर, जुगसलाई |
22 मार्च 2026श्

री श्री बसंती दुर्गा पूजा समिति, सामुदायिक विकास मैदान, छोटा गोविंदपुर द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह के अंतर्गत भव्य पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।कार्यक्रम को विशेष भव्यता प्रदान करते हुए कोलकाता से पधारने वाली प्रसिद्ध डाकी वादन मंडली “राधा रानी महिला मंडली” मुख्य आकर्षण बनी। झारखंड की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करने वाली गिट्टी मशीन महिला कमेटी ने लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।रजत जयंती के इस विशेष अवसर पर लगभग 22 फुट ऊंची आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे बंगाल के कुशल कारीगरों ने अत्यंत कलात्मक ढंग से तैयार किया है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव आशुतोष सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता सह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह, सचिव श्री मृगेंद्र मिश्रा तथा अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।यह आयोजन क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा है।

सम्पर्क: श्री मृगेंद्र मिश्रा, सचिव, श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा समिति
मोबाइल: 90311 29395

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।