मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की आम सभा संपन्न — प्रकाश बजाज निर्विरोध अध्यक्ष, हेमंत महासचिव एवं अनूप कोषाध्यक्ष बने 🌟

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की आम सभा संपन्न — प्रकाश बजाज निर्विरोध अध्यक्ष, हेमंत महासचिव एवं अनूप कोषाध्यक्ष बने 🌟

जमशेदपुर।

मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा की आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव एवं युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में मंच की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सचिव युवा हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा ने वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। पूर्व अध्यक्ष युवा मंटू अग्रवाल एवं युवा प्रमेन्द्र शर्मा ने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।

चुनाव पदाधिकारी सह पूर्व अध्यक्ष युवा दिनकृत मंगोटिया ने चुनाव प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए औपचारिक रूप से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया। निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए युवा विकास शर्मा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि वे मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने शीघ्र ही संपूर्ण कार्यसमिति की घोषणा करने की बात कही।

इस आम सभा में प्रमुख रूप से युवा मंटूलाल अग्रवाल, युवा परमेंद्र शर्मा, युवा दिनकृत अग्रवाल, युवा अश्विनी अग्रवाल, युवा विकास शर्मा, युवा आशीष अग्रवाल, युवा हेमंत अग्रवाल हर्ष, युवा उत्तम शर्मा, युवा प्रकाश बजाज, युवा हेमंत गुप्ता, युवा अनूप शर्मा, युवा नीरज शर्मा, युवा जीतेश अग्रवाल, युवा संजय अग्रवाल, युवा उत्सव अग्रवाल, युवा सहर्ष गोयल, युवा हर्ष अग्रवाल, युवा संदीप अग्रवाल, युवा अंकित सिंघानिया, युवा लवनीस बजाज, युवा शुभम गोयल, युवा यश अग्रवाल, युवा रवि शंकर सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।