मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के आगामी सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद हेतु युवा प्रकाश बजाज द्वारा आज उत्साहपूर्ण वातावरण में विधिवत नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
नामांकन प्रक्रिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव पदाधिकारी युवा दिनकृत अग्रवाल (मेंगोतिया) की उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराते हुए संगठन की परंपराओं को आगे बढ़ाया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंच के अनेक गणमान्य एवं सक्रिय युवा सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से युवा अश्विनी अग्रवाल, युवा उत्तम शर्मा, युवा हेमंत गुप्ता, युवा रवि शंकर सोनी, युवा आशीष अग्रवाल, युवा हेमंत अग्रवाल (हर्ष), युवा संदीप अग्रवाल, युवा नीरज शर्मा, युवा सहर्ष गोयल, युवा हर्ष अग्रवाल, युवा शुभम गोयल, युवा अंकित गुप्ता, युवा अंकित सिंघानिया, युवा लवनीश बजाज, युवा वंश अग्रवाल एवं युवा राघव केजरीवाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
उपस्थित सभी सदस्यों ने युवा प्रकाश बजाज को आगामी चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं समर्थन व्यक्त किया तथा आशा जताई कि उनके नेतृत्व में मंच नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहवर्धक रहा, जो संगठन की एकजुटता और सक्रियता को दर्शाता है।





