तेज रफ्तार हाईवा ने मचाया कहर: कार और स्कूटी को रौंदा, 6 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

तेज रफ्तार हाईवा ने मचाया कहर: कार और स्कूटी को रौंदा, 6 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

पोटका: हल्दीपोखर में तेज रफ्तार हाईवा का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित हाईवा ने कार और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिला, एक बच्चा और दो स्कूटी सवार शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ओड़िशा के बाहलदा के दूंडू गांव से एक परिवार के चार सदस्य—दो महिला, एक बच्चा और चालक—कार से जमशेदपुर अपने परिजनों के पास ईद मनाने जा रहे थे। इसी दौरान हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार के पास जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से कार सट गई, जिससे कार में हल्का स्क्रैच आ गया।
बताया जाता है कि इसके बाद कार चालक ने हाईवा को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। हल्दीपोखर स्थित नागा नदी पुलिया के पास जैसे ही कार हाईवा के आगे लगी, तेज रफ्तार हाईवा ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े थे जिनमे —डोमन मुर्मू और शांखो मुर्मू—भी हाईवा की चपेट में आ गए। दोनों युवक कोवाली थाना क्षेत्र के दारुसाईं से फुटबॉल खेलकर राजनगर थाना क्षेत्र के लख्खीपोश लौट रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवा में फ्लाई ऐश ओवरलोड था और वह रसूनचोपा की ओर जा रहा था।
घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा-ओड़िशा मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे के साथ दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल