देवघर के जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की. इस दौरान लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.

देवघर: पूरे देश के साथ साथ बाबा नगरी में भी ईद की नमाज पढ़ी गई. देवघर के जामा मस्जिद में सभी मोमिन समाज के लोगों ने रमजानुल मुबारक माह के जुम्मे की नमाज अकीदत के साथ अदा की. जामा मस्जिद में पहुंचे हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि 30 दिन के रोजे के बाद ईद के नमाज पढ़ने का मौका मिला है. ईद का नमाज पढ़ने पहुंचे नमाजदारों ने देश और समाज के लिए अमन और शांति की दुआ की.

जामा मस्जिद के सदर साहब ने बताया कि ईद का मतलब ही होता है खुशी. उन्होंने बताया कि देवघर में मुस्लिम समाज के लोगों ने आज एक दूसरे से गले मिलकर खुशी जाहिर की और अपने वतन के बेहतर भविष्य के लिए खुदा के सामने शीश झुकाकर नमाज अदा की.

नमाज पढ़ने पहुंचे शकील ने बताया कि 30 दिन के रोजे के बाद सुबह के नमाज ईदगाह में पढ़े जाते हैं लेकिन देवघर में सुबह से मौसम खराब होने के कारण मुस्लिम समाज में मस्जिद में ही नमाज पढ़ने का काम किया. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुस्लिम समाज ने बड़ी तादाद में नमाज पढ़ ईद की मुबारकबाद दी और लोग एक दूसरे से गले मिलकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की.

इधर, ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. देवघर के डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद लगातार मस्जिदों का दौरा कर रहे हैं और जहां भी भीड़ भार और ट्रैफिक व्यवस्था में समस्या आ रही है उसको लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दिखे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई