ऑल झारखंड तेलुगू समाजम द्वारा नववर्ष धूमधाम से मनाया गया

 जमशेदपुर : ऑल झारखंड तेलुगू समाजम द्वारा केंद्रीय कार्यालय कदमा में तेलुगु नव वर्ष और उगादि त्योहार धूमधाम से मनाया गया समाजम के केंद्रीय अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने नव वर्ष उगादि की शुभकामनाएं पूरे देशवासियों को देते हुए कहा उगादि पर्व दक्षिण भारतीयो का प्रमुख पर्व है दक्षिण भारत में नव वर्ष के रूप में उगादि मनाया जाता है उगादि चैत महीना के प्रथम दिन मनाया जाता है इस पर्व को दक्षिण भारत के लोग विधि पूर्वक मानते हैं और कहा ऑल झारखंड तेलुगु समाजम का गठन तेलुगू वासियो के विकास के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तेलुगु समाजम और मजबूत होगा, झारखंड के तेलुगुवासियों को भी आंध्र प्रदेश के तर्ज पर जाति के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिये, महासचिव यल नागेश्वर राव ने कहा उगादि के दिन दक्षिण भारत के लोग नए कार्यों की शुभारंभ करते हैं जैसे कि नए व्यापार की शुरुआत गृह प्रवेश आदि काम करते हैं और कहां सभी तेलुगुवासियों को आपस में मिल जुल कर एक दूसरे की मदद कर समाज को मजबूत करनी चाहिए इसे आगे बढ़ना चाहिए, इस मौके पर समाजम के प्रवक्ता प्रसाद राव ने कहा की उगादि का त्योहार तेलुगु भाषा में विशेष महत्व रखता है इस दिन सभी तेलुगुवासी कच्चा आम, नीम का फूल, केला, नारियल, गुड, सभी को मिलाकर पछाड़ी बनाकर परिवार में प्रसाद के रूप में ग्रहण कर नव वर्ष का शुरुआत करते हैं इस मौके पर हिंदू नव वर्ष पर ऑल झारखंड तेलुगू समाजम ने विश्व शांति की कामना की है.इस कार्यक्रम में वाई ईश्वर राव, एल नागेश्वर राव,यम बी सुब्रमण्यम, प्रसाद राव, चंद्रशेखर राव, जानकी राम, कमल कुमार, एम ईश्वर राव, एम जगदीश राव, प्रहलाद राव, वेंकट राव, नागेश चौधरी, शेखर राव, उपस्थित थे. अंत में उगादि का पछाड़ी प्रसाद के रूप में सभी सदस्यों ने ग्रहण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई