सरयू राय से मिले उप महापौर राहुल सिंह
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल सिंह कश्यप ने गुरुवार की संध्या जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
श्री राय ने उन्हें उन्हें उप महापौर निर्वाचित होने पर बधाई दी और मुंह मीठा कराया।
सरयू राय और आशुतोष राय ने उप महापौर का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, अभय, शुभम, हरे राम उर्फ हरि, आदित्य आदि मौजूद रहे।





