शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बल्कि समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का संगम है – बलबीर सिंह

शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बल्कि समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का संगम है – बलबीर सिंह

जमशेदपुर : हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा, जब भालूबासा स्थित हनुमान मंदिर से आमबागान (नेताजी सुभाष मैदान) तक भव्य एवं विराट हिंदुत्व शोभा यात्रा निकाली गई। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था, एकता और सांस्कृतिक गर्व का परिचय दिया।

शोभा यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई, जिसके बाद भगवा ध्वज, पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक झांकियों और आकर्षक सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो हाथों में ध्वज लिए अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रहे थे।

यात्रा की अगुवाई हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने की। उनके नेतृत्व में यह शोभा यात्रा एक अनुशासित और संगठित रूप में आगे बढ़ती रही। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे पूरे आयोजन में सामाजिक सहभागिता और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी।
सहयोगी संगठन में सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह भी अपने सैकड़ों सनातनी के साथ यात्रा में शामिल हुए और जय श्रीराम का उद्घोष के साथ यात्रा में लगे रहे
इस दौरान शिव तांडव नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत यह अद्भुत नृत्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा था। पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया, मानो हर गली और हर चौक सनातन संस्कृति की भव्यता का साक्षी बन गया हो।

जैसे ही शोभा यात्रा आमबागान (नेताजी सुभाष मैदान) पहुंची, यह एक विशाल जनसमूह में तब्दील हो गई। वहां उपस्थित हजारों लोगों ने एक स्वर में हिंदुत्व की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। यह दृश्य अपने आप में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। इसे पूरे उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस भव्य शोभा यात्रा में विजय खान, शिवशंकर सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, सोनू सिंह, वीर सिंह, सागर राय, पप्पू उपाध्याय, अमित अग्रवाल, प्रकाश दुबे, सतीश मुखी, अमीश अग्रवाल, नवीन राय, छक्कन चौधरी, पवन सिंह, मुन्ना चौबे, कौशिक सवाई, दुर्गा यादव, पप्पू मिश्रा, ऋतिक चौबे, कुश कुमार, पंकज तिवारी, ललित राव, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महिला शक्ति की भी प्रभावशाली भागीदारी देखने को मिली। कुसुम पूर्ति, नमिता उपाध्याय, रेणु कालिंदी, जया शर्मा, मीरा सिंह, ममता सिंह सहित हजारों महिलाओं ने इस शोभा यात्रा में शामिल होकर आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की मांग की, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद