Jamshedpur:– आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान कार्यक्रम को प्रकाशित करने हेतु ।

आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान के शुरुआत संतों और पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई* एवं *संस्थापक मृत्युंजय जी के नेतृत्व मे* विशाल हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली गयी। *अन्य सभी समितियों ने समर्थन दिया*

 

भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के गानों और नारों से पूरा जमशेदपुर राममय होकर गूंज उठा

 

*हिंदू नववर्ष यात्रा में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तात्या तोपे जी के नाति श्री विनायक राव तोपे जी, लवकुश नगर, बिठूर, कानपुर, उत्तर प्रदेश से हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना एमजीएम मैदान से सुभाष मैदान तक सम्मिलित हुए* और भारत माता की आरती में भाग लिए और उन्होंने कहा कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा, हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय जी एवं अन्य सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है जो कि मृत्युंजय जी ने दृढ़ संकल्पित होकर आने वाली पीढ़ी के लिए और आज की युवा पीढ़ी को हमेशा अपने गौरवपूर्ण इतिहास और संस्कृति से जुड़े रहेगा साथ ही सभी हिंदू जनमानस से निवेदन किया कि भगवा की शान बुलंद रहे और सदैव धर्म के प्रति एकजुट रहे, साथ ही जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ युवाओं में उत्साह भरा और उनका स्वागत हिंदू नववर्ष यात्रा के संरक्षक श्री रामबाबू तिवारी के द्वारा भगवा अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया|

 

*हिंदू नव वर्ष यात्रा के संस्थापक श्री मृत्युंजय जी ने अतिथियों का एवं समस्त हिंदू धर्मावलंबियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण कर चुका है, जिससे हमे गर्व की अनुभूति हो रही है एवं मानगो चौक में तात्या टोपे जी के नाती विनायक टोपे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जो यात्रा का आकर्षण बना हुआ है जिसे आते जाते हर व्यक्ति को हिंदुत्वा पर गर्व महसूस हो रहा है वहाँ पर रुक कर सेल्फी ले रहे* यह हमारे अखंड भारत की शुरुआत है एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए कहा कि हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार जब ब्रह्मा जी ने हमारी सृष्टि के निर्माण की शुरुआत की तो उसी दिन को प्रथम दिन माना जाता है, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा जिसे हम कहते हैं और सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया जो विक्रम संवत का पहला दिन प्रारंभ होता है, साथ ही प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का दिन है,

*शक्ति और भक्ति के 9 दिन अर्थात नवरात्र का पहला दिन है,* इस वर्ष के हिंदू नव वर्ष यात्रा प्रभु श्री राम लला जी के चरणों में समर्पित है, हमारे प्रभु श्री राम लला 523 साल बाद पुनः अपने अयोध्या जी में भव्य मन्दिर मे लौटे हैं हमारी यह पीढ़ी साक्षात प्रभु श्री राम लला की पुनः मंदिर स्थापना को देखा है, भारतवर्ष पूरा राममय हो चुका है, मृत्युंजय जी ने समस्त हिंदू धर्मावलंबियों से आग्रह किया कि सभी सनातनी अपने घर पर भगवा ध्वज लगाएं एवं सभी को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082, हिंदू नववर्ष की बधाई दें, साथ ही पूरे कोल्हान से यात्रा मे भगवा स्नान करने आये हुए समस्त हिंदू धर्मांवलंबियों का अभिनंदन किया।

 

यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यात्रा के संस्थापक श्री मृत्युंजय जी एवं संरक्षक श्री राम बाबू तिवारी जी साथ ही पूरी नववर्ष यात्रा की टीम ने जो वर्षों पूर्व से हिंदू नववर्ष यात्रा निकाल रहे हैं और हमारे युवा पीढ़ी को हमारे संस्कृति एवं धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं मैं उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं कि वह हमारे आने वाली पीढ़ी धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं साथ ही उन्होंने नववर्ष की बधाई दी |

 

यात्रा को संबोधित करते हुए यात्रा के अध्यक्ष श्री सर्वजीत तिवारी जी ने युवाओं का जय श्रीराम के जयकारों के साथ उत्साह बढ़ाया और संबोधन में कहा कि मैं मृत्युंजय जी एवं रामबाबू तिवारी जी के साथ-साथ समस्त शहर के सनातनीयों को नमन करता हूं कि आप सब सनातनी हिंदू नववर्ष यात्रा मे केसरिया ध्वज के साथ इस विशाल नववर्ष में सम्मिलित हुए।

 

वही यात्रा मे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी ने कोल्हन वासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह देश भगवान बिरसा मुंडा जी का है फूलों झानों चांद भैरों जी का है महाराणा प्रताप जी का है विक्रमादित्य जी का है परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जी का है हम सभी सनातनीयों का है और भारत माता की जय के साथ युवाओं में उत्साह भरते हुए भारत माता की जय जय जय श्री राम का नारा लगाया, उनमें अलग जगाया

 

हिंदू नव वर्ष यात्रा के संरक्षक श्री राम बाबू तिवारी ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए सभी सनातनीयों को नववर्ष की बधाई दी और भगवान श्री गणेश जी का नाम लेकर हिंदू नववर्ष यात्रा का शुभारंभ किया और जय जय श्री राम, भारत माता की जय, के नारे के साथ यात्रा डिमना से सुभाष मैदान के लिए निकाली गई |

 

हिंदु नववर्ष यात्रा के संरक्षक रामबाबू तिवारी जी ने ब्रह्मऋषि विकास मंच को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा लाखों राम भक्तों को प्रसाद एवं जलपान हेतु बहुत-बहुत दिल से साधुवाद एवं जमशेदपुर के सभी सनातनीयों और को इस विशाल हिंदू नव वर्ष यात्रा में सम्मिलित होने के लिए साधुवाद किया

*हिंदू नववर्ष यात्रा के आयोजन कर्ताओं ( संस्थापक मृत्युंजय जी) के द्वारा मानागो खुदीराम बोस चौक पर शहीद खुदीराम बोस जी का माल्यार्पण किया गया डिमना चौक पर तिलका मांझी जी एवं पुराना बुक स्टोर के पास बाबा भीमराव अंबेडकर जी का भी माल्यार्पण किया गया*

वही हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान के इस 10 किलोमीटर की शोभायात्रा में करीब 5 लाख लोग सम्मिलित हुए जिसमें साधु संत अपने प्रारंभिक वेशभूषा में हिंदू नव वर्ष की यात्रा की शोभा बढ़ाई, वही यात्रा का केंद्र डिमना MGM मैदान से निकलने वाले, प्रभु श्री राम, माता सीता, वीर बजरंगबली हनुमान जी की झांकी, रहा,*वही यात्रा का केंद्र रहा हर हाथ मे भगवा ध्वज जो सभी सनातनियों के हाथो मे लहरा रहा है* एवं भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के नारों से और गानों से पूरा जमशेदपुर राममय होकर गूंज उठा,

वही मानगो की मेयर सुधा गुप्ता जी एवं नारी शक्ति अपने हिंदू संस्कृति के अनुसार यात्रा में सम्मिलित हुई और जय श्री राम भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष किया |

 

वही हिंदू नववर्ष यात्रा में 21 DJ सम्मिलित हुए, डीजे पर बज रहे भक्तिमय संगीतओं के साथ पूरा जमशेदपुर लोहनगरी भक्तिमय हो गया संगीतओं में जैसे श्री राम जी की सेना चली, श्री रामजी की निकली सवारी, भगवा रंग के संगीत के ऊपर पूरे जमशेदपुर के सनातनीयों झूमते हुए यात्रा में डिमना से सुभाष मैदान तक पहुंचे |

वही यात्रा का शुभारंभ 4:00 बजे डिमना MGM मैदान से किया गया, करीब 10 किलोमीटर की यात्रा को डिमना से सुभाष मैदान पहुंचने में 5 घंटे का समय लगा साथ ही यात्रा सुभाष मैदान पहुंचते ही सभी सनातनी द्वारा भारत माता की आरती की गई,

 

*सुभाष मैदान में भारत माता की 21 फीट के बने चित्र की आरती के पश्चात यात्रा का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हिंदू नव वर्ष यात्रा के संरक्षक श्री उपेंद्र सिंह मस्तान जी* ने जय श्री राम, भारत माता की जय,वंदे मातरम, जय श्रीराम के जयकारों के साथ सभी हिंदू जनमानस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार एवं तय सड़क मार्ग से आज के नव वर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान पहुंचे, यात्रा का समापन किया गया एवं प्रशासन को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया एवं समस्त हिंदू जनमानस को यात्रा में सम्मिलित होने पर बधाई दी |

 

नववर्ष यात्रा मे दीपनारायांन मिश्रा, विपिन जी, दीपक भदानी, आकाश महतो, राजेश गुप्ता, चंदन काशी , नितिन त्रिवेदी,राकेश साहू, चंदन सिंह राजपूत,रोहन श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सीसंत मौर्या, शुभम,सोनू, इंद्रानील दास, नीरज साव, आदि सनातनी लोग मौजूद थे।।।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई