झारखंड राइजिंग’ पुस्तक विधानसभा अध्यक्ष समेत नेताओं को भेंट
रांची: आज माननीय झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर को राज्य सरकार की ओर से “झारखंड राइजिंग: ए ग्लोबल स्टोरी” पुस्तक भेंट की गई। यह पुस्तक वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में झारखंड सरकार द्वारा Vision 2050 के तहत किए गए प्रयासों को दर्शाती है।
इस अवसर पर नेताओं को विभिन्न कॉफी टेबल बुक्स एवं अन्य स्मृति चिह्न भी सप्रेम प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान झारखंड के विकास, निवेश संभावनाओं और वैश्विक मंचों पर राज्य की बढ़ती पहचान पर चर्चा की गई।
इस पहल का उद्देश्य झारखंड की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना है, ताकि राज्य को निवेश और विकास के नए अवसर






